भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वागत
देश की तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं इसके पहुँच का विस्तार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ आठवां है। यह संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा शिक्षाशास्त्र में नवीनतम विकास को ध्यान में रखते हुए इसके विभिन्न क्षेत्रों में संचारण की सुविधा प्रदान करता है। संस्थान अपने कैम्पस में उद्योग एवं अन्य संस्थानों के सहयोग से विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से बड़े पैमाने पर केन्द्रित करने से विद्यार्थियों को उनके द्वारा चुने हुए क्षेत्रों की नवीनतम परिवेश में अभिव्यक्तिकरण का अवसर मिलेगा।
फिलहाल, संस्थान निम्नलिखित शिक्षण क्षेत्र में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक्) पाठ्यक्रम प्रदान करता हैः कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, विद्युत इंजीनियरी तथा अभियांत्रिक इंजीनियरी। इन कार्यक्रमों को आठ सेमेस्टरों में बांटा गया है तथा प्रत्येक वर्ष आई आई टी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चुने गए चालीस विद्यार्थियों को प्रत्येक शाखाओं में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा, संस्थान अब अनेक शिक्षण क्षेत्र में डाक्टरी कार्यक्रम भी प्रदान करता है।