आई आई टी के बारे में
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई आई टी) मूलभूत आधारित विज्ञान के साथ उन्नत शोध कार्यक्रम तथा डॉक्टरी स्तर (पीएचडी), स्नातकोत्तर (एम0 टेक्), अभिस्नातक स्तर (बी0 टेक्) में इंजीनियरी की शिक्षा प्रदान करता है। आई आई टी विभिन्न विज्ञान शिक्षण क्षेत्रों के साथ-साथ मानविकी, सामाजिक विज्ञान तथा प्रबंध-शास्त्र में स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरी स्तर कार्यक्रमों की भी शिक्षण कार्यक्रम चलाता है। आई आई टी सक्रिय रूप से अति उत्कृष्ठ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पोषित प्रायोजित शोध एवं औद्योगिकी परामर्श सेवाओं में भी कार्यरत है ताकि वे उच्च कोटि के प्रौद्योगिकी विज्ञान की अनेक शोध केन्द्र एवं शैक्षणिक केन्द्रों के विकास में योगदान कर सके।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने से आज वैश्विक ब्रांड बन चुका है। नवीनतम शोध तथा शिक्षण से नये-नये व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और इसी मूल तत्व को विद्यार्थियों में फैलाया जाता है और यही भावना आई आई टी शिक्षण प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है।