शिक्षण प्रणाली
आई आई टी रोपड़ में विज्ञान-आधारित इंजीनियरी शिक्षा पाठ्यक्रम अपनाए गए हैं ताकि अच्छे और कुशल वैज्ञानिक-इंजीनियर तैयार हो सकें । इससे वृहत् स्तर पर ज्ञान प्राप्त करने में सुविधा होती है तथा साथ-ही-साथ जीवन-पर्यंत सीखने एवं छान-बीन करने के लिए शिक्षित करने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है कि वे कक्षा से बाहर जाकर परियोजनाओं पर शोध करें, निर्देशित पठन करें और संकाय सदस्यों द्वारा लिए गए शोध कार्यों में शामिल होकर अपना ज्ञान वर्धन करें। पाठ्यक्रम के प्रचलित पद्धति के पीछे यह सुविचार है कि कक्षाओं का कार्यकलाप स्वतंत्र अध्ययन तथा व्यक्तिगत शोध के दायरे को आगे बढ़ाया जा सके जिससे कि व्यक्ति विशेष के विचारों को सफल बनाने का अवसर भी मिल सके।
इस संस्शान में सेमेस्टर-आधारित क्रेडिट प्रणाली के आधार पर शिक्षण कार्यक्रम अपनाया गया है।इस क्रेडिट प्रणाली की प्रमुख विशेषता है कि विद्यार्थियों के कार्यकुशलता का लगातार मूल्यांकन किया जा सके तथा इससे विद्यार्थी को अपनी योग्यता तथा सुविधा के अनुसार अनुकूल गति से प्रगति में लचीलापन बना रहे, ताकि वे कम-से-कम जरूरत की वाध्यता को पूरा कर सकें। संतोषजनक प्रगति एवं कार्यक्रम में निरंतरता बनाए रखने के लिए न्यूनतम ग्रेड प्वायंट एवरेज जरूरी है।