विद्यार्थीगण
नेतृत्व गुणवत्ता, चिंतनशैली, प्रबंधन, संवादशीलता तथा सृजनात्मक निपुणता से युक्त विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की दृष्टि से संस्था के विद्यार्थियों को विभिन्न परिषदों में प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्यों के रूप में चुनाव पर बल देता है। आई आई टी की प्रथा को ध्यान में रखते हुए, इस पहल से उन्हें जिम्मेदार विद्यार्थी की हैसियत से विद्यार्थी समुदाय में अपनी स्वायतता का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
इसे प्रभावी बनाने की दृष्टि से, संस्था के स्थापित चार्टर के अनुसार विद्यार्थी समुदाय के निम्नलिखित चुने गए मंत्रियों को मान्यता प्रदान किया है – संस्कृति, खेल-कूद, रख-रखाव तथा भोजन संबंधी कार्यकलापों के लिए मंत्री तथा विद्यार्थियों द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यकलापों का नेतृत्व करने तथा समन्वय के लिए महामंत्री की मान्यता प्रदान किया है जो प्रत्येक मंत्री विद्यार्थियों के समूह के साथ समन्वय करते हुए विशिष्ट क्षेत्र में पहल तथा प्रबंधन कार्यकलापों में समन्वय करते हैं। विद्यार्थी मंत्रियों द्वारा पहल किए गए विभिन्न कार्यकलापों को समर्थन देने के लिए संस्था पर्याप्त धन आबंटित करता है।
विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभिरूचि पैदा करने की दृष्टि से निम्नलिखित सोसायटियों का गठन किया हैः प्रकाशन तथा संप्रेषण निपुणता विकास सोसायटी, संगीत सोसायटी, नृत्य-कला सोसायटी, नाटक सोसायटी, साहित्य कार्यकलाप सोसायटी तथा कम्प्यूटर खेल सोसायटी।