रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, भा.प्रौ.सं.रोपड़ में आपका स्वागत है।

यहा आप रासायनिक अभियांत्रिकी, भा.प्रौ.सं.रोपड़ के विषय में सामान्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।

शैक्षणिक वर्ष 2017-18 से भा.प्रौ.सं.रोपड़ द्वारा रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग आरंभ किया गया है। यह नवस्थापित विभाग वर्तमान में यूजी (बी.टेक) और पीजी (पीएच.डी) पाठ्यक्रमों को प्रस्तावित करता है। विभाग में रासायनिक अभियांत्रिकी के प्रमुख क्षेत्रों जैसे द्रव यांत्रिकी, परिवहन घटना, उष्मप्रवैगिकी, उत्प्रेरण और रासायनिक प्रतिक्रिया अभियांत्रिकी में समर्पित संकाय सदस्य है। इसके अतिरिक्त पारंपरिक मुख्य पाठ्यक्रमों के अलावा विभाग उन्नत पाठ्यक्रमों जैसे संगणकीय द्रव गतिशीलता, रिहोलोजी का अभियांत्रिकी अनुप्रयोग, विषम उत्प्रेरक, रासायनिक प्रतिक्रिया अभिकल्पन आदि प्रस्तावित करेगा। वर्तमान में, विभाग में तीन सहायक प्राध्यापक, एक सह प्राध्यापक और एक प्रेरित साथी सहित पांच सक्रिय संकाय सदस्य कार्य कर रहे है।

विभाग आधुनिक रासायनिक अभियांत्रिकी, सैद्धांतिक, संगणकीय और प्रयोगात्मात्मक प्रविधि पर चित्रण जिसमें जटील द्रव यांत्रिकी, परिवहन घटना, उष्मप्रवैगिकी, वैज्ञानिक संगणकी, दानेदार सामग्री की गतिशिलता, उत्प्रेरण, कायनेटीक्स और प्रारुप प्रतिक्रिया, बायोमास रुपांतरण प्रक्रियाएं, नवीकरणीय ऊर्जा और जैवभौतिकी के उभरते क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान में सक्रिय रुप से लगा हुआ है।

आगामी पीएच.डी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपने व्यावसायिक करियर में नेता बनने के लिए प्रभावी शिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से प्रारंभिक नींव, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और अत्याधुनिक कला कौशलों को प्रदान करना है।

आणविक से जटिल प्रणालियों के स्तर तक व्यापक पैमाने पर गहराई से अनुसंधान अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य के साथ, विभाग कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी में समाज के सामने की भव्य चुनौतियों का सामना करने के लिए ऊर्जा और पर्यावरण इंजीनियरिंग और मृदा पुनर्स्थापन के तरीके से जैव/ माइक्रो/नैनो प्रौद्योगिकीयों में प्रमुख अनुसंधान गतिविधियां शुरु करने जा रहा है।.

हम आपको हमारे ज्ञानानुशासन में देखने के लिए उत्सुक है।