हमारे बारे में

देश की तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं इसके पहुँच का विस्तार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित आठ नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ एक है। यह संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध  है तथा शिक्षाशास्त्र में नवीनतम विकास को ध्यान में रखते हुए इसके विभिन्न क्षेत्रों में संचारण की सुविधा प्रदान करता है। इन दोनों क्षेत्र पर ध्यानकेंद्रित करने पर छात्र अपने चुने गए क्षेत्रों में नवीनतम प्रवृत्ति की  जानकारियाँ प्राप्त करने में सक्षम होते है तथा संस्थान द्वारा अपने परिसर में उद्योग एवं अन्य संस्थानों के सहयोगात्मक से आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते है। वर्तमान में, संस्थान द्वारा निम्नलिखित विषयों पर प्रौद्योगिकी स्नातक (बी.टेक) पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं : कंप्यूटर विज्ञान तथा अभियांत्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी तथा यांत्रिकी अभियांत्रिकी। इन कार्यक्रमों को आठ सत्रों में बाँटा गया है। प्रत्येक वर्ष आईआईटी संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चुने गए चालीस छात्रों को प्रत्येक शाखा में प्रवेश दिया जाता है। इसके अतिरिक्‍त, संस्थान अब विभिन्न विषयों पर डॉक्टरी कार्यक्रम भी प्रदान कर रहा है।