राजभाषा शील्ड - 2019-20, 2020-21
संस्थान की प्रमुख राजभाषा उपलब्धि - आई.आई.टी. रोपड़ राजभाषा शील्ड से पुरस्कृत
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रुपनगर की अर्धवार्षिक बैंठक तथा वार्षिक राजभाषा शील्ड का पुरस्कार वितरण समारोह आई.आई.टी रोपड़ में संपन्न हुआ। इस बैठक में आई.आई.टी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, श्री नरेन्द्र मेहरा, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, श्री एस. के. सचदेवा, अंचल प्रबंधक यूको बैंक, श्री एस. के. श्रीवास्तव, एनएफएल नंगल के मुख्य महाप्रबंधक, नराकास रुपनगर के अध्यक्ष श्री राजिन्द्र कुमार जसरोटिया तथा आई.आई.टी रोपड़ के कुलसचिव श्री रविंदर कुमार विशेष रुप से उपस्थित थे।
प्रो. राजीव आहूजा राजभाषा शील्ड 2019-20 को ग्रहण करते हुए
इस बैठक में सभी मान्यवरों की उपस्थिति में वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 की नराकास, रुपनगर की वार्षिक राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। इसमें आई.आई.टी. रोपड़ को वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 हेतु द्वितीय स्थान की वार्षिक राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। इस राजभाषा शील्ड को आई.आई.टी रोपड़ को निदेशक प्रो. राजीव आहूजा को प्रदान की गई।

प्रो. राजीव आहूजा राजभाषा शील्ड 2020-21 को ग्रहण करते हुए
