हिन्दी व्याख्यानमाला

हिंदी व्याख्यानमाला का आयोजन

हिंदी व्याख्यानमाला का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयंति के उपलक्ष्य में दिनांक 18.10.2019 को हिंदी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा यह प्रथम व्याख्यानमाला आयोजित की गयी थी। पद्मश्री श्री विनोद दुआ ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रुप में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री श्री विनोद दुआ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के निदेशक प्रो. सरित कुमार दास, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, संकाय प्रभारी (हिंदी), संस्थान के कुलसचिव श्री बी. नागराजन, संस्थान के संयुक्त कुलसचिव श्री रविंदर कुमार इनके द्वारा दीपप्रज्वलन से हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. सरित कुमार दास इन्होंने शॉल व स्मृतिचिन्ह देकर पद्मश्री श्री विनोद दुआ इनका स्वागत किया। श्री रविंदर कुमार, संयुक्त कुलसचिव ने औपचारिक स्वागत भाषण दिया। अपने औपचारिक भाषण में श्री रविंदर कुमार इन्होंने पद्मश्री श्री विनोद दुआ इनका अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने हेतु ह्दय से स्वागत किया। श्री रविंदर कुमार, संयुक्त कुलसचिव महोदय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा किविनोद दुआ यह पत्रकारिता तथा मीडिया के क्षेत्र का ऐसा नाम है जो किसीपरिचय का मोहताज नहीं है। कोई भी खबर....रबड़ न बन पायें ऐसी विचारधारारखनेवालों की पंक्ति में पद्मश्री श्री विनोद दुआ एक अग्रणी स्थान रखते है।
   
मुख्य अतिथि महोदय के भाषण के पश्चात डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, संकाय प्रभारी (हिंदी) इन्होंने हिंदी व्याख्यानमाला के अंतर्गत संस्थान के विद्यार्थियों तथा संकाय/कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा की। विजेताओं को पद्मश्री श्री विनोद दुआ के द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
अंत में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सम दर्शी इन्होंने धन्यवाद ज्ञापन किया। हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रथम व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि के रुप में पधारकर इस आयोजन को सुशोभित करने हेतु उन्होंने पद्मश्री श्री विनोद दुआ इनका आभार एवं धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के छात्र परिषद के अध्यक्ष श्री यशवर्धन सोलंकी ने किया।