राजभाषा शील्ड - 2022-23

नराकास रुपनगर की राजभाषा शील्ड वितरण समारोह

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रुपनगर की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अर्धवार्षिक बैठक दिनांक 08 मई, 2024 को नाइलिट रुपनगर सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में नराकास रुपनगर के अंतर्गत आनेवाले सभी सदस्य कार्यालयों द्वारा किए गए राजभाषा संबंधी कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उप निदेशक श्री कुमार पाल शर्मा जी ने अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त की कि नराकास रुपनगर निश्चित समयावधि में अपनी गतिविधियों एवं आयोजनों से अपने द्रुत विकास को चिन्हित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की राजभाषा शील्ड विजेता कार्यालयों को प्रदान करने के इस अवसर पर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया।

इस बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 में राजभाषा में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ को राजभाषा शील्ड का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।




Single Image
राजभाषा शील्ड प्राप्त करते हुए भा.प्रौ.सं. रोपड़ के पदाधिकारी