July-September

भा.प्रौ.सं. रोपड़ में हिंदी कार्यशाला का आयोजन (दिनांक 12 सितंबर 2022)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हिंदी प्रकोष्ठ, भा.प्रौ.सं. रोपड़ ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान हिंदी कार्यशाला का आयोजन संपन्न किया। संस्थान का हिंदी प्रकोष्ठ प्रति तिमाही एक कार्यशाला का आयोजन संपन्न करता आ रहा है। इसी क्रम में, दिनांक 12 सितंबर 2022 को आनलाइन माध्यम से हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान सदस्यों को हिंदी भाषा, वर्णमाला तथा व्याकरण संबंधि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शित करना रहा है।

अतः इस विषय पर संस्थान सदस्यों का मार्गदर्शन करने हेतु श्री चरणजीत वर्मा, सहायक निदेशक, हिंदी शब्द संसाधन/हिंदी टंकण, हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था। इस कार्यशाला में संस्थान के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

अपने मार्गदर्शन पर वक्तव्य में श्री चरणजीत वर्मा, सहायक निदेशक ने हिंदी वर्णमाला, इसकी वर्तनी में स्वाभाविक रुप से होनेवाली त्रृटियां एवं अशुद्धियां पर सभी को मार्गदर्शित किया।



श्री चरणजीत वर्मा जी ने हिंदी भाषा के व्याकरण पर चर्चा करते हुए हिंदी भाषा के उत्थान एवं विकास तथा इसके उत्तरोत्तर प्रयोग की दिशा में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा बनाए गए विभिन्न सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी भी दी।

इस कार्यशाला के अंतिम चरण में, संस्थान के हिंदी अधिकारी एवं संयुक्त कुलसचिव श्री लगवीश कुमार ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री चरणजीत वर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी उपस्थितों को भी धन्यवाद किया। श्री लगवीश कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए श्री चरणजीत वर्मा जी को अपना मार्गदर्शन इसी प्रकार संस्थान सदस्यों को प्रदान करने की अभिलाषा व्यक्त की। इस कार्यशाला का संचालन डॉ. गिरीश प्रमोदराव कठाणे, हिंदी अनुवादक ने किया।